आधी राशि दी, सड़क नहीं बनी
ञ्च मालवानगर, पीएंडटी कॉलोनी रोड नं. 5 के क्षेत्रवासी हैं परेशान
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
अविकसित कॉलोनी में सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं का रहवासी दो साल से इंतजार कर रहे हैं। विकास शुल्क के लिए रहवासियों ने जनभागीदारी योजना के तहत 5 लाख रुपए भी जमा करा दिए हैं।
मालवानगर, पीएंडटी कॉलोनी रोड नं. 5 के क्षेत्रवासी सड़क व नाली निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। अविकसित क्षेत्र होने से विकास कार्य के लिए जनभागीदारी योजना के तहत अंशदान जमा कराना जरूरी है। भाजपा मुखर्जी मंडल
अजा मोर्चा पूर्व उपाध्यक्ष शिवलाल बेतोडिय़ा व प्रकाश जायसवाल ने बताया रहवासियों ने 2012 में अंशदान के रूप में निगम में 4 लाख रुपए जमा करा दिए थे। निगमायुक्त ने तकनीकी स्वीकृति के लिए
प्रस्ताव जिला योजना अधिकारी को भेजा था। दो साल बाद भी न तो सड़क बनी न नालियां।
में निगम में 4 लाख रुपए जमा करा दिए थे। निगमायुक्त ने तकनीकी स्वीकृति के लिए
प्रस्ताव जिला योजना अधिकारी को भेजा था। दो साल बाद भी न तो सड़क बनी न नालियां।
नहीं हो सका संपर्क
मालवा नगर का विकास शुल्क जमा कराने के संबंध में वार्ड नं. २ की पार्षद धन्वंतरि बंदोडिय़ा से मोबाइल नंबर ९८२७३-०९६५८ पर कई बार संपर्क किया लेकिन उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया।
आवंटन मिलने पर काम
॥जनभागीदारी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों में प्राथमिकता के आधार पर चयनित कार्य हो चुके हैं। आवंटन आने पर अन्य आवेदनों पर भी विचार कर जल्द निर्माण कराया जाएगा।ञ्जञ्ज
बी.के. पाटीदार, जिला योजना अधिकारी
नालियों के अभाव में क्षेत्र में फैला गंदा पानी। फोटो भास्कर
नाली का पानी फैल जाता है
रोड नंबर 5 पर मालवानगर, पीएंडटी कॉलोनी में गार्ड कॉलोनी की नाली का पानी आ रहा है। पक्की नालियां नहीं होने से पानी फैल जाता है। रहवासियों को दिनभर बदबू व कीचड़ का सामना करना पड़ता है। अविकसित कॉलोनी होने से क्षेत्र में सफाई कर्मचारी भी नहीं आते। रहवासियों को खुद सफाई करवाना पड़ती है।