पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिबड़ौद क्षेत्र में हवाई फायर!मोटरसाइकिल छोड़कर भागे युवक

बिबड़ौद क्षेत्र में हवाई फायर!मोटरसाइकिल छोड़कर भागे युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
बाजना रोड स्थित बिबड़ौद में गुरुवार सुबह हवाई फायर से सनसनी फैल गई। घटना शासकीय मिडिल स्कूल के पास घनश्याम कौशल के मकान के बाहर हुई। घनश्याम व उसके बेटों ने पीछा किया तो तीन युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल ((एमपी 43 डीएन 4314)) जब्त की। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। गोली चलाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
घनश्याम के बेटे रामभरोसे ने बताया सुबह नींद खुली तो पोर्च के पास लाल शॉल ओढ़े एक युवक दिखा। थोड़ी दूरी पर शॉल ओढ़कर दूसरा युवक निगरानी कर रहा था। तीसरा युवक सड़क किनारे मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था। लाल शॉल वाला युवक रेलिंग फांदकर पोर्च में आया। उसके हाथ में कट्टा था। उसने कट्टे की मूठ से ड्राइंग रूम की खिड़की का कांच फोड़ दिया। रामभरोसे ने दूसरे कमरे में सो रहे पिता घनश्याम व छोटे भाई भोला को उठाया। वे लाठी लेकर शोर मचाते हुए बाहर निकले तो शॉल ओढ़े दोनों युवक मोटरसाइकिल की तरफ भागे। तभी पोर्च में घुसे युवक ने हवाई फायर किया। घनश्याम ने लाठी फेंककर मारी तो तीनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर रतलाम की तरफ भाग निकले।
घनश्याम ने बेटों के साथ 600 मीटर तक पीछा किया लेकिन युवक पुरानी दालमिल के सामने गेहूं के खेत में ओझल हो गए। शोर व गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। घनश्याम ने बताया युवकों की तलाश की परंतु पता नहीं चला। औद्योगिक क्षेत्र थाने के एएसआई नूरसिंह ओहरिया ने पंचनामा बनाया व मोटरसाइकिल ((एमपी 43 डीएन 4314)) थाने भिजवाई।




चोरी का प्रकरण

घनश्याम ने बताया इंटरनेट से जानकारी निकालने पर पता चला मोटरसाइकिल धीरजशाहनगर निवासी विनोद पिता रमेश जोशी की है। विनोद ने माणकचौक थाने में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामभरोसे ने बताया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा रहे विनोद को देखा। आरोपी युवकों में वह शामिल था।

गोली नहीं पत्थर चला

टीआई आर.सी. दांगी ने बताया गोली चलने की बात झूठी है। घनश्याम ने गुरुवार सुबह शांतिदूत को पत्थर फेंक की और कांच फोडऩे की सूचना दी थी। एएसआई ओहरिया ने घटनास्थल से मोटरसाइकिल जब्त कर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया। घनश्याम ने बताया गोली की आवाज गांववालों ने भी सुनी। बयान लेकर जांच कर सकते हैं।

कांच के टुकड़े दिखाते घनश्याम कौशल।