आज न जाएं अस्पताल, होंगे परेशान
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को न डॉक्टर मिलेंगे और न स्टाफ। ये मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ एवं कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ेगा। भर्ती मरीजों की देख-रेख भी नर्सिंग स्टूडेंट ही करेंगी। इमरजेंसी में आयुष चिकित्सक ही मौजूद रहेंगे।
सिवनी के लखनादौन में डॉक्टर व नर्स पर एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ शुक्रवार को चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी एक दिनी हड़ताल पर रहेंगे। ओपीडी खुलेगी न एक्स-रे, सोनोग्राफी, पैथालॉजी के ताले खुलेंगे। वार्ड में डॉक्टर्स भी राउंड पर नहीं जाएंगे। जिला अस्पताल में धरना देकर विरोध दर्ज कराएंगे। गुरुवार शाम तक 1 हजार से अधिक डॉक्टर्स व स्वास्थ्यकर्मियों ने मुख्यालय पर अवकाश के आवेदन दिए।
ये होगी व्यवस्था
नर्सिंग स्टूडेंट
50
आयुष व अनुबंधित चिकित्सक
18
प्राइवेट डॉक्टर
०6
यहां रहेंगे ताले
ञ्चएक्स-रे विभाग
ञ्चसोनोग्राफी सेंटर
ञ्चपैथालॉजी सेंटर
ञ्चजननी एक्सप्रेस कॉल सेंटर
इमरजेंसी में देंगे सेवा
नर्सेस एसोसिएशन संरक्षक जफर खान ने बताया सामूहिक अवकाश के दौरान एक्स-रे विभाग बंद रहेगा। जिला अस्पताल की 130, बाल चिकित्सालय की 30 नर्सेस अवकाश पर रहेंगी। इमरजेंसी में स्वास्थ्यकर्मी काम पर आएंगे। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष दीपक सुराणा, महामंत्री दिनेश आचार्य ने बताया प्रांतीय आह्वान पर स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह ठप रहेंगी।
प्राइवेट लैब से सहयोग
॥सामूहिक अवकाश के कारण एक्स-रे, पैथालॉजी लैब भी बंद रहेगी। मरीजों की सुविधा के लिए प्राइवेट सेंटरों से चर्चा की है। एक्स-रे व पैथालॉजी जांचों के लिए अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकेयर पर मरीजों को भेजा जाएगा। श्रद्धा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स भी इमरजेंसी में मौजूद रहेंगे।
डॉ. आनंद चंदेलकर, सिविल सर्जन
अवैधानिक है अवकाश
॥सामूहिक अवकाश के लिए डॉक्टर्स व स्वास्थ्यकर्मियों के आवेदन मिले हैं। नियमानुसार सामूहिक अवकाश असंवैधानिक है, इस संबंध में नोटिस जारी किया है। हड़ताल के दौरान नर्सिंग स्टूडेंट व आयुष चिकित्सक मरीजों के लिए तैनात रहेंगे। एक्स-रे व लैब के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा, सीएमएचओ