अस्थायी सब्जी मंडी बनी मुसीबत
रतलाम - कसारा बाजार में लगने वाली अस्थायी सब्जी मंडी से रहवासी व अन्य परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर से इसे हटाने की मांग की है। प्रदीप कसेरा ने बताया सब्जी विक्रेता सड़क पर कारोबार करते हैं। रोज जाम के हालात बनते हैं। पास में साड़ी बाजार है। बड़ी संख्या में खरीददार आते हैं जिन्हें सड़क से गुजरने में परेशानी होती है।