पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खनन में पकड़े वाहन का निराकरण जल्द हो रिंगनोद के मजदूरों ने दिया एडीएम को ज्ञापन

खनन में पकड़े वाहन का निराकरण जल्द हो- रिंगनोद के मजदूरों ने दिया एडीएम को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खनन में पकड़े वाहन का निराकरण जल्द हो
रतलाम - रेत के अवैध खनन में पकड़ाए वाहनों को राजस्व विभाग जुर्माना कर जल्द छोड़े। महीनों तक वाहन नहीं छोडऩे से खनन से जुड़े मजदूरों को रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। गुरुवार को रिंगनोद के मजदूरों व वाहन मालिकों ने एडीएम निर्मलकुमार उपाध्याय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया वाहनों को बार-बार जब्त कर लिया जाता है। इन्हेंं जुर्माना कर छोड़ देना चाहिए ताकि इससे जुड़े मजदूरों के परिवार व वाहन मालिकों को काम मिल सके और राजस्व की आय भी हो। पटवारी व गिरदावर वाहन पकड़ते हैं लेकिन प्रकरण कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचाने में आनाकानी होती है। यूसुफ खान, बाबूलाल आंजना, पप्पू धाकड़, दशरथ आंजना, हुकुमसिंह आंजना आदि शामिल थे। एडीएम ने कहा खदान नीलामी के समय अनुबंध क्यों नहीं हो सका, इसका पता करवाएंगे। अवैध उत्खनन वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पिकअप की टक्कर से घायल
रतलाम। बाजना में होली फेमिली स्कूल के सामने गुरुवार रात पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। घायल दिलीप पिता हामजी ((35)) व बालसन पिता मडिय़ा ((15)) को देर रात बाजना स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रैफर किया।