पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नासिर कुरैशी नेता प्रतिपक्ष बने

नासिर कुरैशी नेता प्रतिपक्ष बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
कांग्रेस ने गुरुवार को पार्षद नासिर कुरैशी को नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद गुगालिया ने बताया कांग्रेस पार्षदों ने विमल छिपानी को हटाने की मांग की थी। संगठन ने सभी की सहमति से ये निर्णय लिया।
रावत का निलंबन समाप्त- शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा ने बताया पार्षद राजीव रावत का निलंबन समाप्त करने का निर्णय पार्टी ने लिया है। निगम में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा था। इस कारण उन्हें पांच साल के लिए पार्टी से निलंबित किया था। मिश्रा ने बताया प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर निलंबन समाप्त किया।