पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर बिजली उधर यातायात बाधित

इधर बिजली उधर यातायात बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर बिजली उधर यातायात बाधित
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
बिजली और गड्ढों के कारण गुरुवार को सैकड़ों लोग परेशान रहे। शहर में लक्ष्मणपुरा व पीएंडटी कॉलोनी के रहवासियों को छह घंटे बिजली नहीं मिली। डेलनपुर में लोडिंग वाहन गड्ढे में फंसने से डेढ़ घंटे तक रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग अवरुद्ध रहा।
धामनोद से रतलाम आ रही टाटा मैजिक गुरुवार शाम डेलनपुर के पास गड्ढे में फंस गई। इससे रतलाम-बांसवाड़ा मार्ग पर जाम लग गया। ग्रामीणों की मदद से डेढ़ घंटे बाद लोडिंग वाहन बाहर निकाला। तब जाम खुला। डेलनपुर के धर्मेंद्र उपाध्याय, ताराचंद्र पोरवाल ने बताया मार्ग पर गड्ढे हैं। आए दिन ऐसे हालात बनते हैं।
छह घंटे बंद रही बिजली- आरएपीडीआरपी योजना के काम से लक्ष्मणपुरा व पीएंडटी कॉलोनी की बिजली गुरुवार दोपहर १२ से शाम ६ बजे तक बंद रही। अति. कार्यपालन यंत्री डी.पी. श्रीवास्तव ने बताया नए तार डालने व ट्रांसफार्मर लगाने से बिजली काटी।