पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उज्जैन ने दाहोद को हराया

उज्जैन ने दाहोद को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - नेहरू स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में गुरुवार को जेएनसीसी उज्जैन व दाहोद रेलवे के बीच मैच हुआ। मधुर अग्रवाल ने बताया उज्जैन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का लक्ष्य रखा। सिद्धार्थ पाटीदार ने 60 गेंदों पर 102 रन बनाए। दाहोद टीम 16 ओवर में 120 रन ही बना सकी। मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष अशोक चौटाला, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल मौर्य व जिला खेल अधिकारी जोस चाको ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। शुक्रवार सुबह ९ बजे आशुतोष क्लब व इप्का टीम तथा दोपहर 1 बजे से एमपी पुलिस व फ्रेंड्स क्लब के बीच मैच होगा।
एक हजार आधार कार्ड बनाए
महिदपुर रोड - मप्र जनअभियान परिषद ने बरूखेड़ी में एक हजार आधार कार्ड बनाए। अध्यक्ष वासुदेव जाट, सचिव जीवन जाट, प्रवीण उपाध्याय, चंद्रशेखर पंड््या, पूनमचंद्र जाट, वीरेंद्र जाट, मुकेश पारेरिया का सहयोग रहा।