पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थिरके कदम, जीता मन

थिरके कदम, जीता मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रतलाम - ठिठकते कदमों से प्रतिभाएं मंच पर पहुंची। जब सुर छेड़े और नृत्य प्रस्तुत किया तो निर्णायक व श्रोता अचंभित रह गए। अवसर था महापौर सांस्कृतिक टैलेंट शो के ऑडिशन का। पहले दिन 30 प्रतिभाओं ने प्रस्तुति दी। गुरुवार दोपहर 2 बजे नेहरू स्टेडियम के पास आंबेडकर भवन में सजे-धजे बच्चों व युवाओं की कतार लगी। हुनर दिखाने बच्चे अभिभावकों के साथ आए। बाजार समिति प्रभारी संदीप यादव ने बताया पहले दिन २० प्रतिभाओं ने डांस व १० ने गीत की प्रस्तुति दी। 8 से 13 व 14 से 25 साल के बच्चों, किशोरों व युवाओं के लिए आयोजित शो में 150 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सीनियर में 47 व जूनियर में 78 प्रतिभाएं प्रस्तुति देंगी। शुक्रवार को भी ऑडिशन होंगे। चयनित रतलाम स्थापना दिवस ((बसंत पंचमी)) 7 फरवरी को महापौर सांस्कृतिक टैलेंट शो में भाग लेंगे।




तीन साल से सीख रही हूं गाना

ऑडिशन में आई 10 वर्षीय रिद्म मिश्रा ने बताया वे पहली बार मंच पर प्रस्तुति देंगी। गुरु तेगबहादुर स्कूल में पांचवीं में पढ़ रही रिद्म तीन साल से सरस्वती शिशु मंदिर में प्राची पुरोहित से गाना सीख रही है। मां वंदना मिश्रा ने बताया स्थानीय स्तर पर आयोजित शो में भाग लेने से बच्चों के मन की झिझक दूर होती है। 10 वर्षीय चित्रांश साहू ने बताया डांस के लिए मम्मी-पापा के साथ आया हूं। रतलाम पब्लिक स्कूल में पांचवीं में पढ़ रहा चित्रांश डांस के लिए सालभर से ट्रेनिंग ले रहा है।

टैलेंट शो में ऑडिशन देती युवती।