पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरतलाम।शिक्षक की पत्नी द्वारा बुधवार को आत्महत्या के मामले ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया। मृतका किरण चौहान ((43)) के भाइयों ने पति और जेठ-जेठानी पर प्रताडऩा और हत्या करने का आरोप लगाया। पानीगांव देवास से आए पिता रामप्रसाद परमार, मां रामकली, इंदौर में रहने वाले बड़े भाई हरिओम, कैलाश तथा राजेंद्र ने माणकचौक थाने में एएसआई हरिकिशन चौधरी को बयान दर्ज कराए। थाने में बयान दर्ज करवाने के बाद वे भास्कर ऑफिस आए और व्यथा बताई।
इंदौर की स्कीम नं. 71 के निवासी हरिओम परमार ने बताया विवाहेत्तर संबंधों के कारण जीजा देवेंद्र चौहान तीन साल से बहन को परेशान कर रहे थे। देवेंद्र के बड़े भाई भारत और भाभी सुधा भी उनका साथ देते थे। बहन किरण पर ऊपरी हवा का असर बताते थे जबकि वह घर का सारा काम करती थी।
पागल या मनोरोगी घर का काम करे यह संभव नहीं है। प्रताडऩा के कारण किरण तनाव में रहती थी। उसे पागल घोषित कर रखा था। किरण के हाथ-पैर तथा चेहरे पर नीले निशान हैं। लगता है उसके साथ मारपीट हुई है। डेढ़ साल से किरण को मायके भी नहीं भेज रहे थे। किरण की मौत की जानकारी भी हमें नहीं दी। रिश्तेदारों ने बताया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.