पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में कम क्यों दी सांसद निधियासवाल किया तो जारी कर दिए 78 लाख रुपए कांग्रेस सम्मेलन में कार्य

गांवों में कम क्यों दी सांसद निधियासवाल किया तो जारी कर दिए 78 लाख रुपए- कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने सांसद से किया पूछा सांसद निधि गांवों में कम क्यों दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
कांग्रेस सम्मेलन में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने सांसद कांतिलाल भूरिया से सवाल किया- सांसद निधि गांवों में कम क्यों दी? सांसद ने स्थिति संभाली और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 78 लाख रुपए की सांसद निधि जारी कर दी।
मौका था धराड़ में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का। दोपहर 12 बजे सम्मेलन शुरू हुआ। भैंसाडाबर के राकेश सिंह ने कहा- सांसद निधि के लिए 26 बार पत्र दिए। आज आखिरी बार दे रहा हूं। आज तक एक रुपया नहीं दिया। यादवलाल पाटीदार बोले- पत्र लिख-लिखकर थक गए। एक रुपया नहीं मिला। परसराम पारगी ने कहा- सांसद जी, गांवों में कम निधि क्यों देते हो? यहां तो 75 प्रतिशत निधि खर्च करना चाहिए। इस तरह कई कार्यकर्ताओं ने समस्या बताई।




कार्यकर्ता सम्मेलन

कार्यकर्ताओं ने सांसद से किया सवाल, बताई विभिन्न समस्याएं

कार्यक्रम में मौजूद सांसद व अन्य पदाधिकारी।