पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरीदी करने आई महिला के झोले से पर्स चोरी

खरीदी करने आई महिला के झोले से पर्स चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - सरवन से खरीददारी के लिए आई एक महिला के झोले से पर्स चोरी हो गया। इसमें पांच हजार रुपए थे। घटना चौमुखीपुल क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे रमा पति महिपाल सिंह निवासी सरवन के साथ हुई। पुलिस के अनुसार रमा ने कपड़े के झोले में सामान के साथ सफेद रंग का पर्स रखा था। वह भंवरलाल संतोषचंद्र मूणत की दुकान से फैशन घर पहुंची। खरीददारी के बाद रुपए देने के लिए झोले में हाथ डाला तो पर्स नहीं था। रेजर या कटर से झोला काटकर किसी ने पर्स चुराया। रमा की रिपोर्ट पर माणकचौक थाने में प्रकरण दर्ज किया।