आखिरी दिन आईडी के लिए कतार
रतलाम. समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन में नाम जुड़वाने के लिए आखिरी दिन लंबी कतारें लगीं। परिवार के सदस्यों को आईडी नंबर मिलेगा जिसके आधार पर उचित मूल्य की दुकानों से राशन मिलेगा। निगम ने समग्र पोर्टल में नाम जोडऩे के लिए आंबेडकर भवन में शिविर लगाया। गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग नाम जुड़वाए आए। आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया नाम जुड़वाने की प्रक्रिया सतत चलेगी। वंचित लोग निगम कार्यालय में नाम जुड़वा सकते हैं।