- Hindi News
- ‘कांग्रेस ने खेती को घाटे का धंधा बना दिया’
‘कांग्रेस ने खेती को घाटे का धंधा बना दिया’
ञ्चभाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना, उज्जैन में मनाएंगे आक्रोश दिवस
रतलाम - कांग्रेस सरकार ने 9 साल 8 महीने में खेती को सबसे कठिन और घाटे का धंधा बना दिया है। केंद्र की किसान विरोधी नीतियों का नतीजा है किसान खेती से पलायन करने को मजबूर हैं। ये आरोप किसान अधिकार दिवस पर धरने में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दयाराम धाकड़ ने लगाए। गुरुवार को सज्जनसिंह स्टेच्यू चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष हरिराम शाह ने केंद्र सरकार की विफलताएं गिनाईं। कहा यूपीए सरकार की ऋण माफी योजना भी छलावा है। बावजूद
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों को बिना ब्याज के कर्ज देना शुरू किया।
7 फरवरी को
आक्रोश दिवस
जिलाध्यक्ष ने कहा खाद के बढ़े दाम, नदी जोड़, जल संरक्षण व टपका सिंचाई से खेत को जोडऩे आदि मांगों का निराकरण नहीं होने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा। 7 फरवरी को उज्जैन में आक्रोश दिवस मनाएंगे। बजरंग पुरोहित, हिम्मत कोठारी, हिम्मत डांगी, ईश्वरलाल पाटीदार, कन्हैयालाल मौर्य, भेरूलाल पाटीदार ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
सज्जनसिंह स्टेच्यू चौराहे पर धरने में उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारी।