पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्सी ड्राइवर ने फांसी लगाई

टैक्सी ड्राइवर ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - धभाईजी का वास में गुरुवार शाम एक युवक ने घर में पंखे पर साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसके मुंह में कपड़ा फंसा था। दिलीप पिता रमेशचंद्र परमार ((30)) नि. धभाईजी का वास का शव जिला अस्पताल भेजा। पीएम शुक्रवार को होगा।
एएसआई आर.एस. परमार ने बताया दिलीप टैक्सी ड्राइवर था। पत्नी नूतन खाना बनाती है। दिलीप शाम 5 बजे घर आया। नूतन ने उपवास के कारण फलाहार किया और खाना बनाने चली गई। नाहर कॉन्वेंट स्कूल में पहली कक्षा में पढऩे वाला बेटा ऋषभ ((7)) ऑटो से घर आया। धक्का दिया तो दरवाजा खुला था और पिता पंखे पर लटके थे। ऋषभ ने मकान मालिक के बेटे जयकिशन गुर्जर को बुलाया। जयकिशन ने पुलिस को सूचित किया।