पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर विधायक के यहां पहुंचेञ्चशेष रही बाउंड्रीवॉल पर दूसरे दिन चली जेसीबी, २० दुकानों के भी अतिक्र

फिर विधायक के यहां पहुंचेञ्चशेष रही बाउंड्रीवॉल पर दूसरे दिन चली जेसीबी, २० दुकानों के भी अतिक्रमण हटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
अतिक्रमण मुहिम गुरुवार को भी चली। महू रोड पर 20 दुकानों के अतिक्रमण हटाए। विधायक चेतन्य काश्यप के पेट्रोल पंप के सामने शेष रही बाउंड्रीवॉल पर भी जेसीबी चली।
महू रोड पर कृषि उपज मंडी के आसपास प्रशासनिक टीम ने दोपहर को अतिक्रमण हटाया। बुधवार को विधायक के पेट्रोल पंप के सामने बाउंड्रीवॉल नहीं हटी थी। अमले ने गुरुवार को ढहाई। बुधवार को जिन अतिक्रमणकर्ताओं ने एक दिन की मोहलत मांगी थी उनके पक्के अतिक्रमण भी तोड़े। रोड के आसपास की दुकानें हटाई। विधायक ने बताया बाउंड्रीवॉल हटाने की सहमति पहले ही दे चुके हैं। गुरुवार को मलबा हटाया होगा। तहसीलदार वीरेंद्र कटारे ने बताया मुहिम निरंतर चलेगी।
सांसद का घेराव- कृषि मंडी के आसपास के दुकानदार अतिक्रमण मुहिम से नाराज हैं। उन्होंने गुरुवार दोपहर सर्किट हाउस पर सांसद कांतिलाल भूरिया का घेराव किया। बेरोजगार होने का हवाला देते हुए मुहिम रोकने की मांग की।




विधायक की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़ी।