पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरतलाम। बाजना में एक 30 वर्षीय युवक ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे पड़ोसी की तीन वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बना डाला। चीख सुन पिता पहुंचा और बच्ची को छुड़वाया। घायल बालिका को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया।
जानकारी मिलने पर जुटी भीड़ ने आरोपी प्रकाश उर्फ विकास पिता चंपालाल की जमकर पिटाई की और थाने ले गई। उसने शराब पी रखी थी। बाजना टीआई यशपाल ठाकुर ने बताया प्रकाश आटा चक्की पर काम करता है और अकेला रहता है।
घटना के वक्त बालिका घर के बाहर खेल रही थी। प्रकाश उसे फुसलाकर मकान में ले गया और दुष्कृत्य किया। बालिका को रात साढ़े नौ बजे जिला अस्पताल लाए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.