- Hindi News
- भारत पर हावी हो रही है बहुराष्ट्रीय कंपनियां वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और भारत विषय व्याख्यान
भारत पर हावी हो रही है बहुराष्ट्रीय कंपनियां-वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और भारत विषय व्याख्यान
‘भारत पर हावी हो रही बहुराष्ट्रीय कंपनियां’
रतलाम - बहुराष्ट्रीय कंपनियां विश्व व्यापार संगठन की आड़ में भारत की अर्थव्यवस्था को निगलना चाहती हैं। एमएनसी कंपनियां नियम कानूनों को सुविधा के हिसाब से बनवाने लगी हैं। ये विचार भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय महामंत्री प्रभाकर केलकर ने भारत भक्ति संस्थान के कार्यक्रम में व्यक्त किए। वे पावर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन के व्याख्यान में बोल रहे थे। अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. डीएन पचौरी ने की। संस्थान संयोजक राजेश पांडेय ने स्वागत भाषण दिया। अशोक जैन लाला, वीरेंद्र वाफगांवकर, प्रदीप जैन, राजेश घोटीकर, राजेंद्र सांकला मौजूद थे। संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। आभार तुषार कोठारी ने माना।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालक की मौत
रतलाम। पिपलौदा के समीप राकोदा में गुरुवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आए बालक की इंदौर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शाम करीब 6 बजे धर्मेंद्र पिता कैलाश मोगिया ((12)) नि. सुखेड़ा घर के बाहर खेल रहा था। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। जावरा अस्पताल से रात 8 बजे रतलाम और यहां से इंदौर रैफर कर दिया। इंदौर ले जाते समय बिलपांक में धर्मेंद्र की मौत हो गई।