टक्कर से बाइक चालक घायल
रतलाम - महू रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे मिनी ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। जीवन पिता नारायण पाटीदार ((24)) निवासी दंतोडिय़ा को
पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सालाखेड़ी चौकी प्रभारी राजेंद्र पंवार ने बताया सरवड़ जमुनिया के पास बसंतपुर स्थित चैतन्य अकादमी से मोटरसाइकिल ((एमपी 43 डीएम 6431)) से जीवन रतलाम आ रहा था। पीछे से आ रहे ट्रक ((एमपी 42 बीसी 0163)) की टक्कर से वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। स्टेशन रोड थाने में प्रकरण दर्ज किया।