पुलिस सुरक्षा में विदा हुई दुल्हन
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
सरपंच के खिलाफ शिकायत के बाद सरवन के समीप बोरदा में पुलिस सुरक्षा में गुरुवार को दुल्हन विदा हुई। बुधवार को बोरदा निवासी संगीता पिता दल्ला ने डीआईजी सतीश सक्सेना से सरपंच के खिलाफ शादी के लिए अवैध वसूली की शिकायत की थी। एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने सरवन थाने से पांच
पुलिसकर्मी गांव में तैनात किए थे। पुलिस की सख्ती देख सरपंच गांव से भाग गया। संगीता के भाई भरत ने बताया गुरुवार सुबह 11 बजे संगीता की विदाई हो गई।