पढ़ाई के साथ खेलों का भी करें विकास
भास्कर संवाददाता - जावद
जावद के रहवासियों और खेल प्रेमियों का सहयोग फाउंडेशन को आयोजन में मिलता रहेगा। तब तक खेल मेले का आयोजन होता रहेगा। खेल चेतना मेले में आए बालक-बालिकाएं पढ़ाई के साथ खेल प्रतिभा का भी विकास करें।
यह बात बुधवार को खेल चेतना मेले के शुभारंभ पर चेतन्य काश्यप फाउंडेशन अध्यक्ष एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने कही। उन्होंने कहा खेल में हार-जीत का महत्व नहीं है, महत्व इस बात का है कि सफलता के लिए हम किस तरह परिश्रम करते हैं। खेलों से प्रतिस्पर्धा की भावना जाग्रत होती है इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा क्षेत्र में खेल मेले के आयोजन से प्रतिभाओं को अवसर मिला है। खेलों में परिश्रम से सफलता मिलती है। जावद में खेल मेले से नई पीढ़ी में भारतीय खेलों के प्रति जाग्रति आई है।नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम काबरा ने कहा भारतीय खेल विलोपित होते जा रहे थे। खेल चेतना मेले के माध्यम से ये खेल युवाओं में लोकप्रिय हुए हैं इसका श्रेय काश्यप फाउंडेशन को जाता है। जावद मंडल अध्यक्ष शंभूलाल धाकड़, खेल चेतना मेला समिति अध्यक्ष दिलीप राठी, सचिव मनोज धनवानी, कैलाश सोनी, प्रदीप चोपड़ा, उमेश तिवारी, विष्णु बोहरा, राजेंद्र बोथरा, विनोद काबरा, अनिल काबरा, अरुण सोलंकी सहित पदाधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य आदि मौजूद थे।
नगर में निकाली रैली
मेले के शुभारंभ पर रैली निकाली। इसमें नगर सहित क्षेत्र के 70 स्कूलों के 3 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अब्बास अली ने झंडी दिखाकर किया। रैली में विद्यार्थियों ने खेलों के प्रति अलख जगाने का संदेश दिया।
खो-खो स्पर्धा में भाग लेते विद्यार्थी।
१. जावद में खेल चेतना मेले के शुभारंभ पर उपस्थित अतिथि।
२. खेल चेतना मेले के शुभारंभ पर उपस्थित विद्यार्थी।