पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी मंत्री से चक्काजाम प्रकरण व समस्याओं के निराकरण की मांग

प्रभारी मंत्री से चक्काजाम प्रकरण व समस्याओं के निराकरण की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - ढोढर
चक्काजाम मामले में दर्ज प्रकरण वापस लेने तथा समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल रतलाम में जिला प्रभारी मंत्री
पारस जैन से मिला। विधायक से
भी चर्चा की।
फोरलेन के कालूखेड़ा फंटे पर सुरक्षा इंतजाम की मांग लेकर हुए चक्काजाम मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया था। प्रतिनिधिमंडल ने प्रकरण को वापस लेने की मांग की। भाजपा नेता राकेश चौहान के नेतृत्व में विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय से भी मिले। विधायक ने एसपी डॉ. जी.के. पाठक से फोन पर बात की। एसपी ने बताया मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
फीडर सेपरेशन काम पूरा कराने की मांग- भाजपा नेता एवं पंच राकेश चौहान ने प्रभारी मंत्री जैन को आवेदन देकर बताया फीडर सेपरेशन योजना में ढोढर पंचायत के वार्ड 20 की एक बस्ती को छोड़ दिया गया। वहां आज भी कृषि शेड्यूल अनुसार 10 घंटे ही बिजली मिल रही। फीडर सेप्रेशन काम करवाएं। वार्ड 18 में भी काम अधूरा है जिसे पूर्ण करवाने के लिए कंपनी को निर्देशित करें। कालूखेड़ा फंटे से नागबावजी मंदिर तक व रूंडी वार्ड से शासकीय माध्यमिक विद्यालय तक रोड निर्माण करवाने की मांग भी की।