युवक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
तंतवार का स्वागत, चड़ार को विदाई
आलोट. टीआई चंद्रभानसिंह चड़ार का स्थानांतरण रतलाम माणकचौक थाना टीआई के रूप में हुआ। यहां ओ.पी. तंतवार की पदस्थापना की गई। शनिवार को पुलिस थाना परिसर में सम्मान समारोह हुआ। एसडीओपी बी.एस. बामने ने चड़ार का सम्मान कर विदाई दी। साथ ही तंतवार का सम्मान किया। तंतवार ने चार्ज भी लिया। यशवंत बड़ौले, नन्ने खां, एम.एस. चौहान, मंगलेश रांका, विनय निगम आदि मौजूद थे।
सशिमं में आज पुरस्कार वितरण- जावरा. सरस्वती शिशु मंदिर पहाडिय़ा रोड पर आयोजित स्पर्धा के विजेताओं को रविवार को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रचार-प्रसार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया स्कूल में शनिवार को स्लो साइकिल रेस, थैला रेस, मेहंदी, 5 टांग की दौड़, बॉल फेंक स्पर्धा हुई थी। विजेताओं को रविवार सुबह पुरस्कृत करेंगे।