पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हवा के बीच फिर पड़ी बौछारें, दिन में धुंध भी छाई

तेज हवा के बीच फिर पड़ी बौछारें, दिन में धुंध भी छाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर

बुधवार को सुबह मौसम साफ था। धूप निकली। दोपहर बाद आसमान पर बादल छा गए। सांझ होते-होते तेज हवा के बीच बूंदाबांदी हुई।
हल्की धुंध पूरे दिन छाई रही। इसके पहले मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात करीब दो बजे तक शहर में 8.7 मिमी बारिश हुई थी। आगामी 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर हल्के बादल भी छा सकते हैं। फिलहाल शीतलहर से राहत रहेगी। हालांकि मंगल-बुधवार की दरमियानी रात हुई रिमझिम बारिश से रात में तापमान 2.7 डिग्री नीचे गिर गया। 24 घंटे पहले रात का तापमान 13.5 डिग्री था। उधर बुधवार को दिन में तापमान सामान्य ही था, लेकिन रात में ठिठुरन शुरू हो गई।
ऐसा था दिन में तापमान
-सुबह 8.30 बजे....15.6 डिग्री
-सुबह 11.30 बजे....20.8 डिग्री
-दोपहर 2.30 बजे...24.4 डिग्री
-शाम 5.30 बजे......18.8 डिग्री
अगले 24 घंटे के दौरान मौसम सामान्य ही रहेगा
ऊपरी हवा में बने चक्रवात का असर अब कम हो गया है। इस कारण मौसम सामान्य ही रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में विशेष उतार-चढ़ाव आने की संभावना नहीं है। हवा की रफ्तार बढऩे पर रात में ठंड बढ़ सकती है।
डॉ. डीपी दुबे, निदेशक,
मौसम विभाग भोपाल



बुधवार को दोपहर के बाद तेज बौछारें पड़ी। इसके बाद भी बूंदाबांदी होती रही।

दोपहर बाद शुरू हुई बारिश

1८.८0 शाम ५.३० बजे जब लोग घरों को लौट रहे थे