पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसागर. शहर के विकास के लिए स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भरपूर राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। महापौर पुष्पा शिल्पी के शपथ ग्रहण समारोह में विजयवर्गीय ने कई घोषणाएं की। उन्होंने शहर में सड़कों के निर्माण के लिए 3-4 करोड़ रुपए तत्काल उपलब्ध कराने एवं एक साल के भीतर करीब 11 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की घोषणा की।
पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव के कहने पर विजयवर्गीय ने जिन वार्डों से सबसे अधिक मतों से भाजपा जीती है उनमें 50-50 लाख रुपए दिए जाने की भी घोषणा की। विधायक शैलेंद्र जैन ने कम्युनिटी हाल के लिए 10 करोड़ देने की मांग की, जिस पर उन्होंने कहा कि कम्युनिटी हॉल के लिए जनभागीदारी में आधा फंड एकत्र करें। आधा हम दे देंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.