पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट बार कौंसिल चुनाव के वोटों की गिनती शुरू, करीब एक माह तक चलेगी

स्टेट बार कौंसिल चुनाव के वोटों की गिनती शुरू, करीब एक माह तक चलेगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - एमपी स्टेट बार कौंसिल के चुनाव के बाद बुधवार से जबलपुर में
वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है। पहले दिन अलीराजपुर, अनूपपुर एवं अशोकनगर जिले के वोटों की गिनती हुई। इनमें अशोकनगर की दो तहसीलें मुंगावली और चंदेरी ही शामिल हैं। पहले दिन हुई वोटों की गिनती में सागर के राजेश पांडे को 7 तथा राजेंद्र पटैरिया को 6 वोट मिले। संभाग के दो अन्य उम्मीदवार सागर के संतोष दुबे व छतरपुर के मनोज व्यास का पहले दिन खाता नहीं खुल सका है। वोटों की गिनती प्रथम वरीयता क्रम के हिसाब से हो रही है। पहले दिन की गिनती में सागर के उम्मीदवार राजेंद्र पटैरिया मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। यह जानकारी श्री पटैरिया ने भास्कर से चर्चा के दौरान दी है। बताया जा रहा है कि कौंसिल में सदस्य निर्वाचित होने के लिए एक उम्मीदवार को लगभग साढ़े सोलह सौ वोटों की जरूरत पड़ेगी। वोटों की गिनती महाधिवक्ता कार्यालय की देखरेख में की जा रही है। पहले दिन गिनती सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली। गौरतलब है कि कौंसिल में सदस्य के 25 पदों के लिए पूरे प्रदेश से 130 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। बाद में यही सदस्य निर्वाचित होकर अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्ष का रहेगा, जबकि अन्य पदाधिकारियों का कार्यकाल ढाई-ढाई साल का होता है।
करीब एक माह तक चलेगी मतगणना : उम्मीदवार अधिक होने से मतगणना करीब एक माह तक चलने की उम्मीद है। वोटों की गिनती अल्फाबेट क्रम में हो रही है। यानि ए अक्षर से आने वाले जिलों की पहले गिनती होगी। इस हिसाब से सागर का नंबर काफी देर बाद आएगा।