सुभाष चंद्र बोस जयंती आज मनेगी
सागर - भाजपा सदर मंडल की ओर से गुरुवार को सुबह 10 बजे विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई जाएगी। कार्यकारिणी सदस्य मुकेश हरयानी ने बताया कि इसके बाद क्षेत्र में मोदी फॉर पीएम कार्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे।
सवा करोड़ हनुमान चालीसा 25 फरवरी से शुरू होगी
सागर - शहर के अलग-अलग मंदिरों में 25 फरवरी से सवा करोड़ हनुमान चालीसा का जाप किया जाएगा। यह निर्णय हनुमान सागर सेवा समिति की गुरुवार को गोपालगंज में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में समिति में संयोजक का पद समाप्त करने का भी सर्वानुमति से निर्णय लिया गया। अध्यक्षता सचिव विवेक पटेल ने कहा कि हनुमान चालीसा जाप के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा। बैठक में महेश जाटव, नीतेश यादव, रामकुमार कुर्मी, अमित कुमार, गिरीशकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।