पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रताडऩा के चलते दी थी युवक ने जान

प्रताडऩा के चलते दी थी युवक ने जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर। भानगढ़ थाने के गढ़ौली गांव के युवक ने गांव के ही कुछ लोगों की प्रताडऩा के चलते ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार गढ़ौली गांव के रहने वाले चैन सिंह यादव ने १२ जनवरी को परासरी पुल करोंद के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में पाया गया कि गांव के ही संतोष, ओमकार व बबलू उसे प्रताडि़त कर रहे थे। उनकी एक भैंस चोरी हो गई थी, जिससे वे चैन सिंह पर शक कर रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा ३०६ के तहत केस दर्ज कर लिया है।




लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक कल

सागर। मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ की जिला शाखा की बैठक २४ जनवरी को शाम ४ बजे से कलेक्टोरेट स्थित संघ कार्यालय में होगी। यह जानकारी जिला सचिव राजू यादव ने दी।

बच्ची को टक्कर मारी

सागर। बहेरिया में बुधवार की शाम अज्ञात बाइक चालक ६ साल की बच्ची को टक्कर मारकर भाग निकला। पुलिस के अनुसार साहब अहिरवार की ६ साल की पुत्री दीपा घर के बाहर खेल रही थी, तभी हादसा हो गया। उसे मुंह व हाथ-पैर में चोटें आई हैं।