पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर ने ली शपथ, कार्यक्रम में दिखी नाराजगी

महापौर ने ली शपथ, कार्यक्रम में दिखी नाराजगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - प्रदेश के तीन मंत्रियों की मौजूदगी में ही नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर दी। हालांकि कार्यकर्ताओं ने नारे निगम प्रशासन के खिलाफ में लगाए। बुधवार को सागर नगर निगम की उपचुनाव में निर्वाचित महापौर पुष्पा शिल्पी का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय पीटीसी मैदान पर आयोजित किया गया था। समारोह में बतौर अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, स्थानीय शासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं जिले के प्रभारी व संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा मंचासीन थे। समारोह के लिए बने स्थाई मंच पर लगाई गई कुर्सियां कम पड़ गईं। कार्यक्रम में पहुंचे संगठन के पदाधिकारी पहले मंच के बाजू वाली सीढिय़ों पर ही बैठ गए बाद में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन की उपेक्षा किए जाने की बात कहते हुए नारे लगाने लगे। नारेबाजी करते हुए भाजपा के पदाधिकारी समारोह स्थल से बाहर चले गए। इस बीच समारोह भी चलता रहा। जिला मीडिया प्रभारी नवीन भट्ट ने बताया कि समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह को आमंत्रित नहीं किया गया। समारोह में संगठन की उपेक्षा किए जाने से पदाधिकारी नाराज हैं। दूसरी तरफ महापौर पुष्पा शिल्पी का कहना है कि आमंत्रण निगम प्रशासन की ओर से भिजवाए गए थे। मैं पता लगाऊंगी कि जिलाध्यक्ष को आमंत्रण भिजवाने में कहां गड़बड़ी हुई।



जिलाध्यक्ष जाहर सिंह को आमंत्रित नहीं किया गया। समारोह में संगठन की उपेक्षा किए जाने से पदाधिकारी नाराज हैं। दूसरी तरफ महापौर पुष्पा शिल्पी का कहना है कि आमंत्रण निगम प्रशासन की ओर से भिजवाए गए थे। मैं पता लगाऊंगी कि जिलाध्यक्ष को आमंत्रण भिजवाने में कहां गड़बड़ी हुई।