हॉस्टल के दो छात्रों पर मामला दर्ज
सागर - केंद्रीय विश्वविद्यालय के टैगोर हॉस्टल के दो छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। इन छात्रों ने हॉस्टल में ही रहने वाले एक
अन्य छात्र के साथ १९ जनवरी को रात के वक्त मारपीट की थी। सिविल लाइंस पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय के टैगोर हॉस्टल में रहने वाले संदीप बागरी, इंद्रजीत बागरी का १९ जनवरी को रात करीब ११.३० बजे कमरे को लेकर धर्मेंद्र से विवाद हो गया। इसी विवाद पर दोनों छात्रों ने धर्मेंद्र से मारपीट कर दी। धर्मेंद्र ने इसकी शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की है।