- Hindi News
- वैज्ञानिकों ने कृषि विस्तार अधिकारियों को पढ़ाया उत्पादकता बढ़ाने का पाठ
वैज्ञानिकों ने कृषि विस्तार अधिकारियों को पढ़ाया उत्पादकता बढ़ाने का पाठ
तिलहन फसल उत्पादन, समन्वित कीट प्रबंधन आदि के बारे में दी गई जानकारी
नगर संवाददाता - सागर
कृषि वैज्ञानिकों ने यहां कृषि विस्तार अधिकारियों की दो दिनों तक क्लास ली और उन्हें समन्वित तिलहन एवं मक्का विकास योजना के तहत फसल की उत्पादकता बढ़ाने के गुर सिखाए। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत सागर सहित जिले के सभी 11 विकास खंडों के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को वैज्ञानिकों ने तिलहन फसल उत्पादन कार्यमाला, समन्वित कीट प्रबंधन, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, उन्नत कृषि यंत्र और फसलों की अधिक उत्पादन देने वाली वैरायटियों के बारे में जानकारी दी।
सावधानियां बताईं
कृषि विभाग के सहायक संचालक संदीप यादव ने बताया इस दौरान मैदानी अमले को फसलें सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी गई। फसल का भंडारण करते समय कौन सी सावधानियां रखी जाएं। इस बारे में भी उन्हें बताया गया। दो दिन तक चले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में कृषि वैज्ञानिक डॉ एमपी दुबे, डॉ. केएस यादव, डॉ. आशीष त्रिपाठी, एमके चौबे, परियोजना अधिकारी बीएल मालवीय, वीपी मिश्र, एमके प्रजापति शामिल थे।