पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कड़ाके की सर्दी के बीच शीतलहर फिर शुरू हुई

कड़ाके की सर्दी के बीच शीतलहर फिर शुरू हुई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
कड़ाके की ठंड एक बार फिर लौटी है। गुरुवार को शहर में सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश हुई। शीतलहर चलते ही ठिठुरन बढ़ी। आसमान पर शाम तक हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली। सर्द हवा के जोर के कारण सांझ होते ही ठिठुरन और तेज हो गई। पिछले तीन दिन से हो रही बूंदाबांदी एवं बारिश की वजह से अगले 24 घंटे के दौरान पारा और नीचे जाएगा। इसलिए अगले दो-तीन दिनों तक सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों की दिक्कतें और बढ़ जाएगी।
तापमान 6.0 डिग्री नीचे गिरा
शीतलहर चलने के कारण गुरुवार को दिन के तापमान में 6.0 डिग्री गिरावट आई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। 24 घंटे पहले बुधवार को तापमान 25 डिग्री था। उधर रात में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा। बुधवार की रात यह 10.8 था।
पिछले २४ घंटे में ७ मिमी. बारिश हुई
गुरुवार को बादल पूरे दिन छाए रहे। हल्की धुंध भी दिन भर बनी रही। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 7.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे एक दिन पहले बुधवार को 8.7 मिमी बारिश हुई थी। इस महीने में अब तक सबसे अधिक 24.5 मिमी बारिश 18 जनवरी को हुई थी। पांच जनवरी से लेकर 23 जनवरी के बीच शहर में सात दिन बारिश हुई है।
शुक्रवार को ठिठुरन बढ़ेगी
अगले 24 घंटे के दौरान बादल छंट जाएंगे, लेकिन कोहरा रहेगा। क्योंकि इन दिनों हवा में नमी की मात्रा 80 प्रतिशत से अधिक है। वहीं शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ेगी।




ऐसा था दिन का तापमान

-सुबह 8.30 बजे: 13.4 डिग्री

-सुबह11.30 बजे: 14.0 डिग्री

-दोपहर 2.30 बजे: १8.0 डिग्री

-शाम 5.30 बजे: 17.4 डिग्री

गुरुवार का तापमान

अधिकतम : 19.0 डिग्री

न्यूनतम : 10.0 डिग्री

आद्र्रता

सुबह : 93 प्रतिशत

शाम : 83 प्रतिशत

१७.४0 जब लोग ऑफिस से लौट रहे थे

१४.०0 जब लोग ऑफिस जा रहे थे

1३.४0 जब बच्चे स्कूल जा रहे थे

८.३० बजे

५.३० बजे

11.३० बजे

गुरुवार को ऐसा रहा मौसम