- Hindi News
- परिवहन मंत्री करेंगे थैलेसिमिया वार्ड का शुभारंभ
परिवहन मंत्री करेंगे थैलेसिमिया वार्ड का शुभारंभ
सागर - बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को प्रदेश के परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भूपेंद्र सिंह थैलेसिमिया वार्ड का शुभारंभ करेंगे।
बीएमसी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएस वर्मा के अनुसार सुबह 11 बजे मंत्री श्री सिंह, थैलेसिमिया वार्ड का समारोह पूर्वक शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती पुष्पा शिल्पी, कमिश्नर आरके माथुर, डीन डॉ. एलपी वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. केके ताम्रकार सहित स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। श्री वर्मा के अनुसार संभाग के थैलेसिमिया पीडि़तों के नि:शुल्क उपचार, दवा वितरण व चिकित्सकीय जांचों सहित नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएमसी में अलग से वार्ड तैयार कर इलाज की सुविधा शुरू की गई है।
सागर. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को प्रदेश के परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भूपेंद्र सिंह थैलेसिमिया वार्ड का शुभारंभ करेंगे। बीएमसी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएस वर्मा के अनुसार सुबह 11 बजे मंत्री श्री सिंह, थैलेसिमिया वार्ड का समारोह पूर्वक शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती पुष्पा शिल्पी, कमिश्नर आरके माथुर, डीन डॉ. एलपी वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. केके ताम्रकार सहित स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। श्री वर्मा के अनुसार संभाग के थैलेसिमिया पीडि़तों के नि:शुल्क उपचार, दवा वितरण व चिकित्सकीय जांचों सहित नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीएमसी में अलग से वार्ड तैयार कर इलाज की सुविधा शुरू की गई है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई
सागर। पगारा मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय, श्यामसुंदर चौबे, स्वदेश तिवारी, उमाशंकर ठाकुर आदि मौजूद थे। संचालन ज्ञानी प्रसाद दुबे ने किया।