- Hindi News
- विस्थापन की कवायद शुरू, तीन दिन बाद से साबूलाल मार्केट में लगेगा मनिहारी बाजारनगर निगम आयुक्त ने
विस्थापन की कवायद शुरू, तीन दिन बाद से साबूलाल मार्केट में लगेगा मनिहारी बाजारनगर निगम आयुक्त ने किया मौके का निरीक्षण, आज से शुरू होगा मरम्मत और साफ-सफाई का काम, फल-सब्जी वालों का विस्थापन...
सागर - तीन बत्ती से जामा मस्जिद के बीच में मनिहारी की दुकानें लगाने वाले व्यापारियों को दो-तीन दिन बाद साबूलाल मार्केट में विस्थापित कर दिया जाएगा। इसके लिए साबूलाल मार्केट में जो जगह चिन्हित की गई है, उसकी रिपेयरिंग, साफ-सफाई का काम शुक्रवार से शुरू होगा। गुरुवार को नगर निगम आयुक्त सूर्यभान सिंह ने अमले के साथ मौके का मुआयना किया। इंजीनियर आदि को उन्होंने आवश्यक कदम उठाते हुए कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। श्री सिंह ने बताया कि मैंने विस्थापन वाली जगह देखी है। नाप-नपाई, सफाई, रिपेयरिंग आदि जो भी काम होना है, वह शुक्रवार से शुरू होगा। संभवत: दो दिन के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। मनिहारी वाले सभी व्यापारी यहां आराम से शिफ्ट हो जाएंगे। हम सभी दुकानदारों को नंबर अलॉट करेंगे। इसी के आधार पर दुकानें लगेंगी।चाट-फुल्की वाले तहसीली जाना चाहें, तो जगह देने को तैयार : निगमायुक्त ने बताया कि साबूलाल मार्केट में मनिहारी व्यापारियों के
विस्थापन के बाद यदि कुछ जगह रहती है, तो वहां चाट-फुल्की के ठेले वालों को जगह देने पर विचार करेंगे। यदि वह तहसीली जाना चाहें, तो उन्हें जगह देने को तैयार हैं। वहां हमारा हॉकर जोन है। यह अच्छा भी रहेगा।
फल-सब्जी वाले तो मंडी में ही शिफ्ट होंगे : श्री सिंह ने कहा कि फल और सब्जी वाले जिनकी दुकानें कटरा में हैं, वह सभी पुरानी गल्ला मंडी स्थित सब्जी मंडी में ही शिफ्ट होंगे।
विस्थापन की कवायद शुरू, तीन दिन बाद से साबूलाल मार्केट में लगेगा मनिहारी बाजार