घटिया सड़क निर्माण का ठेका रद्द
सागर . शुक्रवार . २४ जनवरी , २०१४
पृथ्वीपुर के कई वार्डों में बिजली हुई गुल
पृथ्वीपुर। सबडिवीजन अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के आधा दर्जन वार्डों में तकनीकी खराबी के चलते बिजली कटौती की जा रही है। इससे संबंधित वार्डों में रहने वाले लोग परेशान हैं। लोगों ने मामले की शिकायत भी एक माह पहले ओआईसी को ज्ञापन सौंपकर की है। लेकिन विभाग अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार नहीं कि या है। स्थिति यह है कि वार्ड में लगातार कटौती जारी है। वार्ड नंबर ४ निवासी बंटी साहू ने बताया कि वार्ड में भूमिया बाबा मंदिर के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर में हरदिन तकनीकी खराबी होने से कटौती की जा रही है। वार्ड में पूरी रात बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। मुख्य बाजार निवासी गोविंद विश्वकर्मा ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर ४, ५, ६ और अन्य वार्डों में लगे ट्रांसफार्मर में लगातार खराबी आ रही है। जिसके चलते संबंधित वार्डों में रात्रि के समय बिजली गुल रहती है। आलम यह है कि वार्ड में अंधेरा रहने से लोगों को आवागमन की असुविधा हो रही है। वहीं विभाग कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर में सुधार कार्य भी नहीं कराया जाता है। इस संबंध में ओआईसी पीके शाह का कहना है कि जिन वार्डों में बिजली लाइन में तकनीकी खराबी आई है। वहीं विभाग कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
लोहा संग्रह करने हर खेत पहुंचेगा युवा मोर्चा
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
स्टेच्यु ऑफ युनिटी के लिए भाजपा लोह संग्रहण सहयोग समिति की बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिला संयोजक प्रत्येंद्र सिंघई थे और अध्यक्षता बृजकिशोर तिवारी ने की। संचालन रीतेश भदौरा ने किया। लौह संग्रहक मिट्टी संग्रह के लिए सभी मंडलों को डिब्बे सौंपे गए। डिब्बा प्रभारी विक्रम बाल्मीकि को बनाया गया है। इस मौके पर युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू ने कहा कि लौह एकत्रित करने के लिए मोर्चा का हर कार्यकर्ता किसान के पास पहुंचेगा। बाद में इसे एकत्रित करके गुजरात भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर मोर्चा के कार्यकर्ता तैयार किए गए हैं। जो अभियान प्रारंभ होते ही लौह एकत्रित करने में लग जाएंगे। इस दौरान मोर्चा का कार्यकर्ता खेत-खेत तक पहुंचेगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रश्मि गोयल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नगर की जिम्म्मेदारी रीतेश भदौरा को सौंपी गई। इसी तरह मोहनगढ़ मंडल में अभिनंदन जैन, पृथ्वीपुर मंडल में दिनेश कुमार बिदुआ, निवाड़ी मंडल में डॉ. सुरेश तिवारी, ओरछा मंडल में विजय भार्गव, लिधौरा मंडल में महामंत्री भाजपा यादवेंद्र सिंह, जतारा मंडल में अध्यक्ष किशन पटैरिया, पलेरा मंडल में राजेश नायक, बल्देवगढ़ मंडल में सुंदरलाल तिवारी, बड़ागांव मंडल में रामेश्वर खरे, ग्रामीण मंडल में अशोक पटसारिया उपस्थित थे।
नेत्र शिविर १ को
टीकमगढ़। डॉ फूलचंद्र जैन भदौरा चैरीटेबिल ट्रस्ट की ओर से चंद्रावती भदौरा नर्सिंग होम में एक फरवरी को नि: शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मरीजों को नि: शुल्क दवा दी जाएगी। पहले दिन बौरी दरवाजा स्थित चंद्रावती भदौरा नर्सिंग होम में परीक्षण और पंजीयन किया जाएगा। २ फरवरी को ग्वालियर के नेत्र सर्जन मरीजों के आपरेशन करेंगे।
गणेश बने अध्यक्ष
टीकमगढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में शहर के गणेश प्रसाद नायक को एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री नायक ने बताया कि 7 और 8 जनवरी को सतना में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग चंद्रवंशी की अध्यक्षता में एसोसिएशन का अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें मप्र निगरानी समिति के प्रांत प्रमुख महंत श्रीरामकृष्ण मामुलिया, सचिव सतीश खरे सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जगदीश प्रसाद दुबे को एसोसिएशन का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
नेता जी अमर सपूत
टीकमगढ़। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को भाजपा के बड़ागांव मंडल में कार्यक्रम हुआ। इसमें मंडल प्रभारी बृजकिशोर तिवारी ने कहा कि नेताजी भारत माता के अमर सपूत हैं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी देशभक्ति को देखकर आजाद हिंद फौज का सेनापति बनाया गया। इसके बाद उन्होंने पूरे विश्व में संगठन बनाकर लोगों को आजादी के लिए जा$ग्रत किया। 23 अगस्त 1945 को वायुयान दुर्घटना में उनके निधन की खबर सुनकर पूरा देश स्तब्ध रह गया। श्री तिवारी ने कहा कि 23 जनवरी से भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। 11 फरवरी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समर्पण दिवस तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हर घर में लोगों से एक वोट एक नोट की अपील की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान रामेश्वर प्रसाद, बलवान सिंह, दीपक कटारे, संदीप, आशाराम सेन, जितेंद्र चढ़ार, करन सिंह परमार, राजू यादव, लल्लू विश्वकर्मा, हीरालाल उपस्थित रहे।
-समय पर कॉल लेटर न मिलने से छात्र-छात्राएं और लोग परेशान, डाक कर्मचारियों पर लगाए लापरवाही बरतने के आरोप।
भास्कर संवाददाता। पलेरा
विकासखंड क्षेत्र के कई गांवों में डाक विभाग की लचर व्यवस्था के विरोध में गुरूवार को स्थानीय पोस्ट आफिस कार्यालय के समक्ष स्कूली छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया और कार्यालय के सामने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने एक ज्ञापन उपडाक पाल को सौंपा है। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। श्री ठाकुर के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं ने अपना प्रदर्शन बंद किया। छात्रों ने कहा कि नौकरी के लिए जो आवेदन दिए गए थे और उनको जो कॉल लेटर मिलने थे वह डाक विभाग द्वारा उन्हें एक माह बाद मिले हैं। वहीं कई छात्र-छात्राओं को उनके कॉल लेटर आज तक प्राप्त नहीं हुए हैं जिससे छात्र-छात्राए परेशान हैं।
नगर की ऊषादेवी अहिरवार ने कहा कि उनके द्वारा नर्स के रिक्त पद पर आवेदन किया गया था जिसका कॉल लेटर उन्हें समय सीमा निकलने के बाद प्राप्त हुआ। जिससे वे नर्स की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकीं। इसी प्रकार बन्नेबुजुर्ग निवासी कालीचरन पाल ने कहा कि मेरा रेलवे का कॉल लेटर डाक विभाग कर्मचारियों ने एक माह तीन दिन बाद दिया। जिससे मैं रेलवे की परीक्षा भी नहीं दे पाया और मेरे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। ग्राम फूलपुर निवासी छात्र रामकिशन यादव, बृजेन्द्र यादव ने कहा कि हम लोगों ने रेल्वे भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था लेकिन डाक विभाग से आज दिनांक तक उन लोगों को कॉल लेटर नहीं पहुंचाया है।
इसी प्रकार क्षेत्र के खजरी, मगरई, कछौरा गांवों में भी डाक वितरण व्यवस्था लचर पड़ी हुई है। जिसकी शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई को लेकर गंभीर नहीं हैं। छात्र विनोद चढार, केसव यादव, जीतेंद्र अहिरवार, रविंद्र कुमार, प्रेमा अहिरवार, सुमन, रामकुंवर अहिरवार ने कहा कि उनके द्वारा भी नौकरी के लिए आवेदन किए जाते हैं लेकिन उनके गांवों में डाक विभाग द्वारा डाक का सही समय पर वितरण नहीं किया जाता है। जिससे वे पिछले एक साल से परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र ही कार्रवाई की मंाग की है। इस संबंध में उपडाकपाल प्रभारी हरिओम साहू का कहना है कि शिकायत के आधार पर तत्काल मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।
डाक समय पर मिलने पर छात्रों ने की नारेबाजी
गोर में मेले का आयोजन किया गया।
संक्रांति का मेला देखने उमड़े श्रद्धालु
मोहनगढ़/गोर । ग्राम पंचायत मडख़ेरा से सटे आमघाट पर मंगलवार को संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र भर बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जामनी नदी में स्नान कर भगवान श्ंाकर और हनुमान लला का पूजन -अर्चन किया। इसके बाद सभी ने मेले में जमकर खरीदारी की। मंदिर पुजारी रणछोर महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संक्रांति पर्व को लेकर आमघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया है। यहां मेले का आयोजन तीन दिवसीय रहता है। जिसमें शामिल होकर श्रद्धालु जामनी नदी में स्नान कर मंदिर में पूजा -अर्चना करते हैं। वहीं मंदिर में भी पर्व को लेकर कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में ग्राम बानपुर, केलगुवां, बार, धमना, उदयपुरा, चिकलऊआ, सेमरखेरा, गोर, नंदनपुर, हंसगोरा सहित कई अन्य ग्रामों से आए ग्रामीण शामिल हुए।
शीघ्र कंपलीट होगा मंगल भवन
टीकमगढ़। नगरपालिका की ओर से वार्ड १४ में ३ लाख की लागत से मंगल भवन का सौदर्यीकरण किया गया। गुरूवार को मंगल भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि फरवरी में प्रथम सप्ताह से मंगल भवन को जनहित के लिए शुरू किया जाएगा। वार्ड १४ में बाल्मीकि मंदिर के समीप मंगल भवन का परिषद की ओर सौदर्यीकरण किया गया है। मंगल भवन को शादी समारोह के लिए तैयार किया गया है। भवन में हाल कमरे सहित आंगन बरामदे बाउंड्रीवाल निर्माण कराया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि मंगल भवन को फरवरी में शुरू कर दिया जाएगा। जिससे आसपास के लोग इसका उपयोग शादी समारोह कार्यक्रम में कर सकेगें।
फैक्ट फाइल
ञ्चसड़क की लंबाई- 3 किमी
ञ्चसड़क की लागत- 55 लाख
ञ्चसड़क की चौड़ाई- 3 मीटर
ञ्चअब तक डाली गई सड़क- 1.5 मीटर
हाईवे पर भर रहा पानी
कलेक्टोरेट रोड पर रेलवे पुल के पास गुरुवार को बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया। हाइवे सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पानी भरने से सड़क भी खराब होने लगी है। पांच साल पहले हाइवे सड़क निर्माण के दौरान दोनों ओर नालियों का निर्माण किया गया था। लेकिन हाल ही में डिवाइडर निर्माण के लिए दोनों ओर खुदाई की गई है। अधूरे निर्माण के कारण पानी निकासी के लिए जगह नहीं बनाई गई। जिससे बुधवार रात हुई बारिश का पानी सड़क पर भर गया। गुरुवार को दिन भर वाहन चालकों को आनेजाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई लोग गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके। जिसके चलते दुर्घटना का शिकार हो गए। लोगों ने निर्माण के साथ पानी की निकासी के लिए जगह बनाने की मांग की है।
:सब इंजीनियर ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण, अब दोबारा बनेगी पक्की सड़क
भास्कर इंपैक्ट - दैनिक भास्कर ने गुरुवार के अंक में किया था घटिया सड़क का खुलासा
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
टीकमगढ से कारी तक बनाई जा रही घटिया सड़क का निर्माण कार्य आखिरकार विभाग ने निरस्त कर दिया। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई किशन वर्मा ने नये सिरे से सड़क बनाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने विभाग के सब इंजीनियर अजमत अली को मौके पर निरीक्षण करने भेजा। इंजीनियर की रिपोर्ट के आधार पर घटिया निर्माण निरस्त कर दोबारा बेहतर क्वालिटी के साथ सड़क बनाने का आर्डर दिया है।
गौरतलब है कि गुरुवार के अंक में दैनिक भास्कर ने १५ दिन में ही उखडऩे लगी पक्की सड़क शीर्षक के साथ टीकमगढ़-कारी सड़क के घटिया निर्माण की खबर प्रकाशित की थी। इसमें हाल ही में डाली गई सड़क की खस्ताहाल स्थिति और ग्रामीणों के विरोध का मामला उजागर किया था। खबर के बाद ईई किशन वर्मा ने अब तक बनाई गई करीब डेढ़ किमी सड़क का निर्माण निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क की सैंपलिंग के लिए विभाग के इंजीनियर अजमत अली को मौके पर भेजा। इंजीनियर ने सड़क के उखडऩे की वजह घटिया निर्माण बताई है। इसके आधार पर श्री वर्मा ने सड़क का निर्माण दोबारा करने का आदेश जारी किया। श्री वर्मा ने बताया कि में मीटिंग के लिए भोपाल आया हूं। सब इंजीनियर को मौके पर भेजा गया है।
घटिया निर्माण की बात सामने आई है। जिसके आधार पर दोबारा सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी करीब 80 मीटर सड़क का निर्माण निरस्त किया गया था। शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचकर स्वयं सड़क का निरीक्षण करेंगे। इस संबंध में ठेकेदार को भी सख्त हिदायत दी गई है। अगर सही तरीके से काम नही किया गया तो ठेका निरस्त किया जाएगा। ज्ञात हो कि सड़क बेहद घटिया किस्म की बनाई गई थी। १५ दिन में ही सड़क उखडऩे को लेकर ग्रामीणों ने इसके निर्माण का विरोध किया था।
दैनिक भास्कर में गुरूवार के अंक में प्रकाशित खबर।
घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कराए गए।
रेल मंत्री को सांैपे जाएंगे हस्ताक्षर
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
भोपाल रेल की मांग को लेकर कांग्रेस कमेटी की ओर हस्ताक्षर अभियान के तहत अब तक करीब ३० हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। अंत में सभी हस्ताक्षर रेल मंत्रालय सहित जनप्रतिनिधियों को भेजे जाएंगे। इसके लिए तीन फरवरी तय की गई है। गुरूवार को हस्ताक्षर अभियान के संयोजक विकास यादव के नेतृत्व में वार्ड नंबर 22 इंदिरा कॉलोनी, नंदीश्वर कॉलोनी, एकता कॉलोनी सहित ब्राम्हण कॉलोनी में कार्यकर्ताओं का अमला पहुंचा। कार्यकर्ता ने सहमति पत्र पर सभी से हस्ताक्षर कराए। वार्ड प्रभारी कमरूद्दीन खां ने बताया कि 25 जनवरी को वार्ड नं. 23 में सुबह 11 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के १८ वें दिन तक लगभग ३० हजार लोग अभियान में शामिल हो चुके हैं। शेष ५ वार्ड में अभियान अभी बाकी है। २९ जनवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। १ फरवरी को कांग्रेस कमेटी सदस्यों का दल हस्ताक्षर प्रपत्रों के साथ दिल्ली रवाना होगा। ३ फरवरी को रेल मंत्री मल्लिाकार्जुन खडग़े को प्रपत्र सौंपे जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान में मानस बादल, हसन अली, प्रानसिंह यादव, गौरव सिरवैया, शशांक यादव अनिल तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
टीकमगढ़। जिले में पिछले दो साल से खदानों की खुदाई रुकी हुई है।
नहीं मिली पर्यावरण स्वीकृति
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने सभी खदानों के उत्खनन से पहले पर्यावरण संबंधी अनुमति लेने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जिले में कई खदानें अवैध रूप से संचालित की जा रही हैं। बिना पर्यावरण प्रमाण पत्र मिले ही खदानों से उत्खनन किया जा रहा है। जिले के ज्यादातर क्रेशर संचालकों के पास पर्यावरण संबंधी अनुमति नहीं है। लेकिन इसके बाद भी धड़ल्ले से पत्थरों की खुदाई की जा रही है। इस पूरे मामले में खनिज विभाग के अधिकारी चुप्पी साधकर बैठे हैं।
क्रेशर संचालकों की मनमानी
पिछले दो सालों से नीलाम हुई पत्थर खदानों पर खुदाई शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में पहले से स्वीकृत खदानों के संचालक मनमानी पर उतर आए हैं। ज्यादातर खदानों पर क्रेशर संचालकों का कब्जा है। मौके का फायदा उठाकर उन्होंने गिट्टी, पत्थर, खंडा के रेट दोगुने कर दिए हैं। बाजार में 3 हजार रुपए में एक ट्रॉली गिट्टी बेची जा रही है। वहीं एक डंपर गिट्टी के लिए 15 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। पिटपास के नाम पर खनिज विभाग को सिर्फ 600 रुपए मिल रहे हैं। वहीं पूरा पैसा क्रेशर संचालकों की जेब में जा रहा है।
नीलामी के बाद भी जिला प्रशासन से नहीं मिली अनुमति, 9 माह में नहीं हुई पर्यावरण संबंधी बैठक, अधिकारी बेखबर
दो साल से बंद पड़ी खदानें, मटेरियल हुआ मंहगा
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
जिले की 13 पत्थर खदानें पिछले 2 सालों से बंद पड़ी हैं। नीलामी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी जिला प्रशासन ने खदानें शुरू करने की अनुमति नहीं दी है। खदानें बंद रहने से जिले के क्रेशर चालकों ने गिट्टी के रेट दोगुने कर दिए हैं।
मनमाने तरीके से बाजार में निर्माण मटेरियल बेचा जा रहा है। लेकिन संबंधित अधिकारी चुप्पी साधकर बैठे हैं। खनिज विभाग ने इसके लिए जिला स्तरीय पर्यावरण समिति को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने खदानों के उत्खनन से पहले पर्यावण संबंधी अनुमति लेने के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बिना पर्यावरण प्रमाण पत्र जारी किए खदानों की खुदाई शुरू नहीं की जा सकेगी।
जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी ने बताया कि पर्यावरण स्वीकृति की जटिल प्रक्रिया के चलते वर्ष 2013 के गजट नोटिफिकेशन में संशोधन किया गया है। इसमें जिला स्तर पर समिति का गठन कर पर्यावरण संबंधी अनुमति देने के निर्देश दिए गए थे। जिला स्तरीय समिति का अध्यक्ष कलेक्टर को बनाया गया। लेकिन पिछले 6 माह के दौरान एक भी पर्यावरण संबंधी बैठक का आयोजन नहीं हो सका। जिसके चलते पत्थर खदाने शुरू करने की ईसी जारी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि इस साल 13 खदानों की नीलामी हुई है। जिसमें करीब 65 लाख रूपए जमा कराए गए हैं। लेकिन पिछले एक साल से खदानें शुरू नहीं हो सकी हैं।
टीकमगढ़। बम्म्हौरी बराना में ग्रामीणों को केरोसिन नहीं मिल रहा है।
टीकमगढ़-बम्म्म्म्हौरी बराना में ग्रामीणों को राशन नहीं मिल रहा है।
शहर में भी संकट
नपाध्यक्ष राकेश गिरी भी मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचे थे। उन्होंने खाद्य अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें शहर में कई परिवारों को जनवरी से राशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। श्री गिरी ने बताया कि कंप्यूटर में नामों की फीडिंग न होने से कई लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। विभाग की ओर से भी को पर्याप्त राशन नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने एक माह में व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कही है। यदि इसके बाद भी हालात नहीं सुधरने तो वे इस मुद्दों को शासन स्तर पर ले जाएंगे। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी बीपी शर्मा का कहना है कि समग्र साफ्टवेयर में जिन लोगों के नामों की फीडिंग की गई है, केवल उन्हें ही राशन मिल रहा है। जिन लोगों की फीडिंग नहीं हुई है, उन्हें १० फरवरी तक का समय दिया गया है। इसके बाद किसी के नाम नहीं जोड़े जाएंगे।
समग्र साफ्टवेयर में शासन कार्ड धारियों के नाम फीड नहीं है, इस कारण नहीं दिया जा रहा राशन
फीडिंग में अटका गरीबों का राशन
भास्कर संवाददाता। टीकमगढ़
शासन की ओर से एक जनवरी से राशन की वितरण व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया गया है, केवल उन्हीें परिवारों को राशन दिया जा रहा है, जिनका नाम समग्र साफ्टवेयर में फीड हैं, जिनके नाम फीड नहीं हो पाए हैं, उन्हें राशन से वंचित कर दिया गया है। शहर टीकमगढ़ में ऐसे में ५०० से ज्यादा परिवार हैं, जिन्हें इस माह से राशन नहीं मिला है। इधर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह गलती ग्राम पंचायत और नगर निकायों की ओर से की गई है, रिकार्ड तरीके से फीड न होने की वजह से यह स्थिति बनी है।
इसे अधिकारियों की अनदेखी कहें, या फिर कर्मचारियों की चूक, मगर ऐसा होने से गरीब तबके लोगों के सामने राशन का संकट खड़ा हो गया है।बम्होरी बराना सोसायटी के अंतर्गत २६५ परिवारों को जनवरी से राशन देना बंद कर दिया गया है। पिछले दो माह से परिवार के सदस्य सोसायटी के चक्कर लगा रहे हैं, मगर उन्हें कोई संतुष्ठ जवाब नहीं मिल रहा है।
गांव के मनकू अहिरवार ने बताया कि उन्हें दो माह से राशन नहीं मिला है। इसी तरह एक अन्य बच्चू लाल अहिरवार ने बताया कि ग्रामीणों के कार्ड सोसायटी में जमा कर लिए गए हैं, न तो उस पर केरोसिन मिल रहा है और न ही राशन। ऐसे में उनके परिवार के साथ संकट खड़ा हो गया है। एक विधवा महिला ने बताया कि दो माह से तेल के लिए भटक रहीं हैं, लेकिन सोसायटी प्रबंधक देने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि केरोसिन खत्म हो गया है।
न्यूज़ इनबॉक्स