पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडमिशन संख्या बढ़ाने के लिए स्कूलों से संपर्क करेंगे कॉलेज

एडमिशन संख्या बढ़ाने के लिए स्कूलों से संपर्क करेंगे कॉलेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभिषेक यादव. सागर
कॉलेज में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी एडमिशन लें। इसके लिए सरकारी कॉलेज का मैनेजमेंट अपने पास के स्कूलों में जाएगा, जहां वह विद्यार्थियों को अपने या अन्य करीब के सरकारी कॉलेज में उपलब्ध विषय, वहां पढ़ाई करने के बाद करियर की संभावनाएं, अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे। आखिर में उन्हें ऑनलाइन एडमिशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी, ताकि कक्षा 12वीं पास होने के बाद उन्हें एडमिशन लेने में परेशानी नहीं हो। गुरुवार को इस आशय का पत्र उच्च शिक्षा सह आयुक्त वीएस निरंजन ने सागर सहित प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेज के प्राचार्यों को भेजा है। आयुक्त का कहना है कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने से पहले विद्यार्थियों को यह बताना जरूरी है कि उनके आसपास कौन-कौन से कॉलेज संचालित हैं। वहां शैक्षणिक संसाधनों की क्या स्थिति है, जिससे उन्हें कॉलेज का चयन करने में दिक्कत नहीं हो। कॉलेज में एडमिशन लेने के प्रति उनका रुझान भी बढ़े। आयुक्त के मुताबिक यह कार्य कॉलेज के शिक्षक अपने जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं एनएसएस के विद्यार्थियों के साथ 31 जनवरी 2014 तक पूरा कर लें।
अभी 50 फीसदी विद्यार्थी ही पहुंचते हैं कॉलेज : फिलहाल प्रदेश के कॉलेजों में 12वीं पास होने के बाद औसतन 50 प्रतिशत विद्यार्थी एडमिशन लेते हैं। बाकी विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल के अलावा अन्य तकनीकी कोर्सेस में एडमिशन लेते हैं, लेकिन यह संख्या कॉलेज में एडमिशन नहीं लेने वालों के मुकाबले बहुत कम होती है। हमारा प्रयास कहीं पर भी एडमिशन नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज तक लाने का है। इस संबंध में बुधवार को विभागीय मंत्री एवं प्रमुख सचिव ने कुछ और भी निर्देश दिए हैं।
- डॉ. सीडी आठ्या, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, सागर संभाग




स्कूलों में पहुंचकर यह जानकारी देंगे कॉलेज

ञ्चकक्षा 12वीं के पात्र विद्यार्थियों को अजा, जजा एवं ओबीसी के प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि उन्हें एडमिशन के दौरान फीस, आरक्षण आदि की सुविधा मिल सके।

ञ्चउन्हें बताया जाए कि इंटरनेट की मदद से कैसे वह अपने आसपास के सरकारी-गैरसरकारी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। उनके लिए वहां कौन-कौन से विषय ((फैकल्टी)) उपलब्ध हैं।

ञ्च छात्राओं को बताया जाए कि गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण व आवागमन योजना के जरिए उन्हें आर्थिक सहायता मिल सकती है।

ञ्च छात्रों को विक्रमादित्य योजना के बारे में बताएं, जिसमें निर्धन छात्रों को फीस मुहैया कराई जाती है।

ञ्च कॉलेज में मुफ्त स्टेशनरी एवं पुस्तकें किस तबके के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाती हैं।

ञ्चकॉलेज में आदिम जाति एवं पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा कितनी छात्रवृत्ति दी जाती है।

ञ्चकॉलेज में कितनी शोध छात्रवृत्ति, कैसे और किन विद्यार्थियों को दी जाती है।

ञ्च सामान्य पाठ्यक्रमों के अलावा रोजगारोन्मुखी कौन-कौन से पाठ्यक्रम मौजूद हैं।

ञ्च विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना क्या है, उसका छात्रों को क्या लाभ रहता है।

ञ्च कॉलेज में लाइब्रेरी की सुविधा एवं खेलकूद में करियर बनाने के लिए क्या सुविधा है।

ञ्च कॉलेज में एनएसएस एवं एनसीसी तथा कौशल विकास के लिए क्या व्यवस्था है।

ञ्च सुदूर क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की क्या सुविधा है।