दो एसआई व एक एएसआई लाइन हाजिर
सागर - अलग-अलग शिकायतों पर कैंट थाने के दो एसआई व एक एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है, जबकि एक अन्य एएसआई ने अपनी मर्जी से पुलिस लाइन तबादला करा लिया। कैंट पुलिस के अनुसार एसआई प्रियंका पाठक को आईजी ने एक शिकायत की जांच के बाद हटाया है, जबकि एसपी ने एसआई लॉरेंस खेस व एएसआई आरआर धुर्वे को सदर इलाके में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत के बाद लाइन अटैच कर दिया। इसी थाने में पदस्थ एएसआई यूएस वंशपाल ने खुद ही पुलिस लाइन तबादला करने का आवेदन दिया था। इसके पहले गोपालगंज, मोतीनगर, सिविल लाइंस थाने के पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।
तीन निरीक्षक व एक उपनिरीक्षक का ट्रांसफर : वहीं तीन निरीक्षक व एक उपनिरीक्षक का तबादला किया गया है। इनमें निरीक्षक उमा आर्य व एसआई शिवपाल सिंह को आईजी ऑफिस से ट्रैफिक थाना, निरीक्षक टीआर पटैरिया व निरीक्षक आरके मिश्रा का सागर से छतरपुर ट्रांसफर किया गया है।
है। इनमें निरीक्षक उमा आर्य व एसआई शिवपाल सिंह को आईजी ऑफिस से ट्रैफिक थाना, निरीक्षक टीआर पटैरिया व निरीक्षक आरके मिश्रा का सागर से छतरपुर ट्रांसफर किया गया है।