पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भय हो तो 9479997526 पर कॉल करें, पहुंच जाएगी निर्भया

भय हो तो 9479997526 पर कॉल करें, पहुंच जाएगी निर्भया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
विपत्ति के समय महिलाओं व स्कूल-कॉलेज छात्राओं की मदद के लिए शहर में निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल गठित कर दी गई है। मोबाइल नंबर 9479997526 पर कॉल आते ही निर्भया मोबाइल टीम मौके पर पहुंचेगी। हालांकि यह मोबाइल नंबर एक्टिवेट होने में एक-दो दिन लग सकते हैं। सुबह 9.30 बजे से रात 10 बजे तक मोबाइल स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, पार्क व बाजारों में घूमेगी। गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम से एसपी सचिन कुमार अतुलकर ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर गश्त पर रवाना किया। इस दौरान एडिशनल एसपी डीआर तेनीवार व सीएसपी गौतम सोलंकी भी मौजूद थे।
यह है निर्भया टीम
निर्भया पेट्रोलिंग मोबाइल की प्रभारी एसआई मनीषा सिंह को बनाया गया है। इस टीम में महिला थाना प्रभारी एसआई उपमा सिंह, एएसआई जानकी कुशवाहा, प्रधान आरक्षक ज्योति किरण, आरक्षक पीतांबरी, रजनी मिश्रा व कमला आठ्या शामिल हैं। महिला उपनिरीक्षक अलग-अलग शिफ्टों में काम करेंगी। यह टीम सीएसपी सोलंकी के नियंत्रण में रहेगी। दिल्ली गैंगरेप के एक साल बाद 16 दिसंबर से भोपाल में यह सेवा शुरू की गई थी। इसे अब पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। निर्भया मोबाइल मुख्य रूप से स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, पार्क व बाजारों में राह चलते महिलाओं व छात्राओं पर फब्तियां कसने वालों को सबक सिखाएगी।