पीटीसी ग्राउंड पर आज फाइनल रिहर्सल होगी
सागर - 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य समारोह में शामिल किए गए सांस्कृतिक व नृत्य कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे से पीटीसी ग्राउंड पर शुरू होगी। इसमें एक्सीलेंस स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, वात्सल्य, शैलेष मेमोरियल लिटिल स्टार, पारस विद्या विहार और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थी नृत्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को अंतिम रूप देंगे। इन स्कूलों के शिक्षक एवं सांस्कृतिक प्रभारी भी ग्राउंड पर मौजूद रहेंगे। 26 जनवरी के मुख्य समारोह के सिलसिले में जिला शिक्षा विभाग ने शहर के 37 स्कूलों के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुखों से कहा है कि वे अपनी-अपनी संस्थाओं के करीब सात हजार बच्चों के साथ मैदान पर उपस्थित रहें।