- Hindi News
- सीधे छात्रसंघ चुनाव को लेकर भाजयुमो की नीति स्पष्ट नहीं
सीधे छात्रसंघ चुनाव को लेकर भाजयुमो की नीति स्पष्ट नहीं
नगर संवाददाता - सागर
प्रदेश के कालेजों एवं विश्वविद्यालयों में सीधी पद्धति से छात्रसंघ चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की नीति स्पष्ट नहीं है। गुरुवार को अल्प प्रवास पर सागर आए भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने सीधे छात्रसंघ चुनाव के सवाल पर पत्रकार वार्ता में गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि यह मामला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का है और वह कालेजों में चुनाव में सक्रिय रहती है। उन्होंने बताया कि भाजयुमो का राज्य स्तरीय सम्मेलन 30 जनवरी को भोपाल में होगा, जिसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि संगठन का फिलहाल ‘मोदी टी स्टॉल’ लगाने का कार्यक्रम सबसे महत्वपूर्ण है जिसमें कार्यकर्ता लोगों को स्टॉल लगाकर मोदी चाय पिलाएंगे। फरवरी में नव मतदाता सम्मेलन होंगे। उन्होंने बताया कि भाजयुमो ने लोकसभा चुनाव के लिए कोटे से कोई टिकट की मांग नहीं की है और पार्टी की चुनाव समिति जिसे प्रत्याशी बनाएगी, उसके पक्ष में कार्यकर्ता काम करेंगे। इस मौके पर मनीष चौबे, आलोक केशरवानी, वारिज तिवारी आदि मौजूद थे।
सागर की खबरें पेज 9 पर भी