पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनता के पैसे से ही चुनाव लड़ती है भाजपा भार्गव

जनता के पैसे से ही चुनाव लड़ती है भाजपा- भार्गव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - सागर
भारतीय जनता पार्टी जनता से मिले पैसे से ही चुनाव लड़ती रही है। इसी परंपरा में पार्टी ने ‘एक नोट, एक वोट’ अभियान शुरू किया है। देश की जनता प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी को देखना चाहती है। यह बात पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने गुरुवार को सिविल लाइंस में पार्टी के ‘एक नोट, एक वोट’ अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोग भावनात्मक रूप से भी जुड़ रहे हैं। इसी के तहत लोगों से एक रुपए सहयोग के तौर पर अभियान में लिया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभारी शैलेष केशरवानी ने बताया कि सभी मंडलों में अभियान 11 फरवरी तक लगातार चलेगा। भार्गव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस क्षेत्र में कलश में एक-एक नोट जनता से एकत्र किए। कार्यक्रम में महापौर पुष्पा शिल्पी, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी, भानु राणा, संजय द्विवेदी, नवीन भट्ट, अनुराग प्यासी, याकृति जडिय़ा, रीतेश तिवारी, प्रदीप राजौरिया आदि सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।