पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालथौन में श्रीजी की शोभायात्रा 27 को

मालथौन में श्रीजी की शोभायात्रा 27 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर. प्रभावनामति, भावनामति, सदयमति, भक्तिमति माताजी के सानिध्य में मालथौन में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ के समापन पर 27 जनवरी को श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। विधानाचार्य अभिषेक प्रियज एवं आशीष तरुण के निर्देशन में 20 जनवरी से घटयात्रा और ध्वजारोहण के साथ शुरू विधान के तहत प्रतिदिन अघ्र्य और आर्यिका संघ के मंगल प्रवचन हो रहे हैं। 27 जनवरी को जिनाभिषेक एवं शांतिधारा के साथ नित्य पूजन और आर्यिका संघ के मंगल प्रवचन होंगे। इसके बाद हवन और दोपहर में 1 बजे से श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को नेमी राजुल बारात एवं 25 जनवरी को श्रीपाल मैना सुंदरी नाटक तथा 26 जनवरी को सीताजी की अग्नि परीक्षा का मंचन होगा।