- Hindi News
- विहिप की संभागीय बैठक में चर्चाजिला कार्यकारिणी में परिवर्तन
विहिप की संभागीय बैठक में चर्चाजिला कार्यकारिणी में परिवर्तन
सागर - विश्व हिंदू परिषद की संभागीय बैठक नगर भवन शाहगढ़ में हुई। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी ने स्वर्ण जयंती वर्ष 2014 में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में सागर जिला कार्यकारिणी में परिवर्तन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव विभाग मंत्री, आशुतोष सिंह सोलंकी जिला मंत्री, प्रेमशंकर दुबे जिला संयोजक बजरंग दल, अजय खत्री जिला उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह राजपूत सागर नगर प्रमुख, गणेश सोनी मुखिया जिला सेवा प्रमुख, सुरेंद्र सिंह बुंदेला जिला सुरक्षा प्रमुख बनाए गए हैं। बैठक में दामोदर नामदेव प्रांत संगठन मंत्री, गोविंद शेंडे प्रांत मंत्री, ललित पारथी प्रांत संयोजक बजरंग दल, सुनीता गर्ग मातृ शक्ति आदि मौजूद थीं।
समाजवादी छात्र सभा की बैठक हुई
सागर - समाजवादी छात्र सभा की बैठक सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर हुई भर्ती में गड़बड़ी के विरोध में उग्र आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि प्रियम द्विवेदी थे। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश आठिया ने की। इस अवसर पर डॉ. उदय तिवारी, डॉ. माधव पटेल, अंगद पटेल, मोहन दांगी, नीरज यादव आदि उपस्थित थे।
संगोष्ठी का आयोजन
सागर - मध्यप्रदेश विधि छात्र परिषद तथा किसान संघर्ष समिति की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मकरोनिया में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक पौराणिक एडवोकेट ने की। इस अवसर पर पप्पू तिवारी, योगेश श्रीवास्तव, महेंद्र राज, शैलेंद्र सिंह गंभीरिया, देवेंद्र हजारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर गरीबों को वस्त्र दान किए।