दिन में बादल छाए रहे, ठंड भी रही
नगर संवाददाता - सागर
शुक्रवार को सुबह बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद हल्की धूप भी निकली। लेकिन बादल दिन भर छाए रहे। इससे ठिठुरन पूरे दिन बरकरार रही। सर्दी के मौसम में पिछले चार दिन से हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को भी दिन में तापमान, सामान्य से कम था। आगामी 24 घंटे के दौरान इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। हल्के बादल छाए रहेंगे। बादल और शीतलहर की वजह से अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। यह दिन के सामान्य तापमान के मुकाबले 4.0 डिग्री कम था। वहीं रात में न्यूनतम तापमान, सामान्य ही रहा।
बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 10.8 मिमी बारिश हुई। इसे मिला कर जनवरी में अब तक कुल 54.2 मिमी यानि दो इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अब ज्यादा बारिश नहीं होगी। कहीं - कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि शुक्रवार को भी बादल पूरे दिन छाए हुए थे। धुंध भी रही।
कब, कितनी बारिश
5 जनवरी 2.7 मिमी
6 जनवरी 0.2 मिमी
16 जनवरी 0.2 मिमी
18 जनवरी 24.5 मिमी
22 जनवरी 8.7 मिमी
23 जनवरी 7.1 मिमी
24 जनवरी 10.8 मिमी
अगले 24 घंटे
आसमान पर हल्के बादल तो छाए रहेंगे। हल्का कोहरा और धुंध भी रहेगी। इसकी वजह यह है कि हवा में नमी की मात्रा 85 प्रतिशत से ज्यादा है। ठिठुरन और शीतलहर में विशेष कमी आने के आसार नहीं है।
दिन में ऐसा था तापमान
सुबह 8.30 बजे 14.0 डिग्री
सुबह11.30 बजे 16.4 डिग्री
दोपहर 2.30 बजे 18.0 डिग्री
शाम 5.30 बजे 18.6 डिग्री
तापमान
अधिकतम 20.5 डिग्री - न्यूनतम 12.0 डिग्री
आद्र्रता : सुबह 100 प्रति. - शाम 87 प्रतिशत