पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला व्यापारी महासंघ 27 से कारोबार बंद रखेगा

जिला व्यापारी महासंघ 27 से कारोबार बंद रखेगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर - खाद्यान्न अधिनियम के विरोध में जिला व्यापारी महासंघ भी 27 जनवरी से हड़ताल करेगा। इसके तहत जिले के सभी थोक-फुटकर व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। व्यापारियों ने कारोबार बंद रखने का निर्णय शुक्रवार को महासंघ की बैठक में लिया।अध्यक्षता देवेंद्र केशरवानी ने की।
मुख्य अतिथि अरुण जैन ने व्यापारियों को बताया अधिनियम के प्रावधान जटिल हैं। इसके तहत शपथ-पत्र एवं लाइसेंस की अनिवार्यता के पीछे असली मकसद विदेशी कंपनियों के दवाब में व्यापारी का कारोबार समाप्त करना है। इसलिए खाद्य सुरक्षा कानून का विरोध करना है। केदारनाथ राठी ने कहा व्यापारी लाइसेंस के विरोधी नहीं है लेकिन इस अधिनियम में शामिल कठोर प्रावधानों का विरोध करेंगे। महासंघ ने अनाज व्यापारियों की बेमियादी हड़ताल का समर्थन किया है। बैठक में हरी केशरवानी, अमर जगाती, सुकमल जैन, भागचंद, हरी राम, अशोक पंजवानी, बिरजू ,नानक राम, सुरेंद्र पहलवान, संजय केशरवानी सहित थोक और फुटकर व्यापारी शामिल थे।