- Hindi News
- दो संविदा सब इंजीनियरों की सेवाएं समाप्त, 8 पंचायत सचिव निलंबित
दो संविदा सब इंजीनियरों की सेवाएं समाप्त, 8 पंचायत सचिव निलंबित
नगर संवाददाता - $सागर
आर्थिक अनियमितताओं तथा मनरेगा योजना के कामों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को 2 संविदा सब इंजीनियरों की सेवाएं समाप्त कर दी तथा 8 ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन ग्राम पंचायत में सचिव का प्रभार सहायक सचिव ((ग्राम रोजगार सहायक)) को सौंपा गया है। यह कार्रवाई पंचायत राज संचालनालय भोपाल के आदेश पर की गई है।
जिला पंचायत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक प्रकरण दर्ज होने तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रस्तुत होने पर बीना ब्लॉक में पदस्थ दो संविदा सब इंजीनियरों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा 7 ग्राम पंचायतों के सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कामों में लापरवाही बरतने के आरोप में जनपद पंचायत बंडा की ग्राम पंचायत पड़वार के सचिव भूपेंद्र सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय भेज दिए गए हैं।
वे कर्मचारी जिन
पर हुई कार्रवाई
क्र. नाम पद जनपद पंचायत का नाम
1 हिन्दकिशोर अहिरवार संविदा उपयंत्री बीना
2 प्रवीण असाटी संविदा उपयंत्री बीना
3 नरेंद्र सिंह ग्राम पंचायत सचिव बीना
4 शिवकुमार तिवारी ग्राम पंचायत सचिव बीना
5 मेहरबान सिंह ग्राम पंचायत सचिव बीना
6 रामप्रकाश बबेले ग्राम पंचायत सचिव बीना
7 गोविंद सिंह ग्राम पंचायत सचिव बीना
8 कमल अहिरवार ग्राम पंचायत सचिव बीना
9 राजकुमार यादव ग्राम पंचायत सचिव बीना
10 भूपेंद्र सिंह ग्राम पंचायत सचिव बीना