एकल नृत्य प्रतियोगिता 2 फरवरी को
नगर संवाददाता - सागर
संभागीय बाल भवन पद्माकर नगर मकरोनिया सागर में 26 जनवरी को एकल देश भक्ति गीत गायन प्रतियोगिता होगी। सहायक संचालक ने बताया कि देश भक्ति गीतों पर आधारित एकल नृत्य प्रतियोगिता जो 27 जनवरी को होना थी, अब 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगी। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रथम प्रतिभागी को 500 रुपए एवं द्वितीय को 300 रुपए को नगद राशि एवं प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में क्रमश: 0 से 10 वर्ष, 11 से 14 वर्ष एवं 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग में होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने इच्छुक बालक-बालिकाएं अपना पंजीयन बाल भवन में कार्यालयीन समय में पहुंचकर करा सकते हैं।