- Hindi News
- केसली में मनरेगा का सहायक इंजीनियर भी निलंबित
केसली में मनरेगा का सहायक इंजीनियर भी निलंबित
सागर - केसली जनपद के मनरेगा के सहायक इंजीनियर आरके रावत को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को कलेक्टर ने केसली जनपद का दौरा किया था। जहां सहायक इंजीनियर नहीं मिला था। कलेक्टर ने लौटने के बाद सहायक इंजीनियर को निलंबित करने का प्रस्ताव कमिश्नर आरके माथुर के पास भेजा। इसी प्रस्ताव पर सहायक इंजीनियर को निलंबित किया है।