- Hindi News
- विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
नगर संवाददाता - सागर
सेंट फ्रांसिस हायर सेकंडरी स्कूल श्यामपुरा में स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत हुई। मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष शैलेष केशरवानी, विशिष्ट अतिथि आरटीओ अजय गुप्ता, एवं धर्माध्यक्ष एंथनी चिरयत थे। इस मौके पर सेवाधाम संस्था के संचालक फादर राजन, स्कूल मैनेजर फादर जीजो, प्राचार्य जेएसके लाल आदि मौजूद थे। संचालन विजय मिश्रा एवं ब्रदर एंजलो ने किया।