- Hindi News
- विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, सलाह दी
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया, सलाह दी
सागर - हायर सेकंडरी स्कूल बरारू में स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्हें परामर्श भी दिया गया। स्कूल के प्राचार्य एम कुमार ने शिविर के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण कराने का उद्देश्य अगले माह होने वाली वार्षिक परीक्षा के पूर्व बच्चों को मेडिकल की सलाह दी जा सके। जिससे कोई भी छात्र अस्वस्थ होने के कारण परीक्षा से वंचित न रह जाए। इस मौके पर विकास तिवारी, शैलेन्द्र जैन, अरुण जैन, श्रीमती आराधना कटारे, एम पी अहिरवार, श्रीमती रेखा मेरीलीना, श्रीमती वर्षा रैकवार पुष्पेंद्र ठाकुर, लीना, रश्मि, शशांक पाण्डेय, एमएल रजक आदि मौजूद थे। डॉ संगीता फुसकेले,डॉ. मोनिका जैन, डॉ. विकास तिवारी, हर्ष श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का परीक्षण कर सलाह दी।